July 27, 2026

बाल गृह में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री का मनाया जन्म महोंत्सव ।

Read Time:3 Minute, 10 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म महोत्सव बृहद आश्रय गृह परिसर स्थित बालगृह यूनिट- 01 के द्वारा प्रशासनिक भवन में हर्षो उल्लास वातावरण में मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के टोल चित्र पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा, रोशन कुमार, प्रियंका कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार, विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान के मिथिलेश कुमार झा, धर्मेंद्र कुमार,बालगृह अधीक्षक चंदन कुमार पाठक, अकाउंटेंट विपिन कुमार, काउंसलर बीणा गिरी, बालगृह यूनिट- 2 के मोहम्मद फैजान, बालिका गृह के अधीक्षिका मुर्शीद प्रवीण ने पुष्प अर्पित तथा माल्यार्पण कर नमन किया। बालगृह यूनिट वन में आवासित बच्चों ने भी बापूजी एवं शास्त्री जी के टोल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर आवासित बच्चों ने केक काटकर बापूजी एवं शास्त्री जी के जन्मदिन मनाया। बालगृह यूनिट वन के द्वारा प्रशासनिक भवन के को गुब्बारों से सजाया गया था।जिस कमरे में आयोजन की गई उस कमरे को भी गुब्बारे से सजाया गया था। बच्चों एवं बालगृह के कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा, रोशन कुमार, प्रियंका कुमारी, बालगृह के प्रभारी अधीक्षक चंदन कुमार पाठक, अकाउंटेंट विपिन कुमार सिंह, काउंसलर बीणा गिरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के जीवनी को विस्तार से बच्चों के बीच रखा। बच्चों को महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन के आदर्श को प्रेरणा का स्रोत बने के लिए प्रेरित किया। उनके पद चिन्हों पर चलने का वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी। केक काटने के पश्चात बच्चे एवं आए हुए सभी अतिथि के बीच केक व मिठाई वितरण किया गया। इस अवसर पर बालगृह के सभी कर्मचारी ने भाग लिया।

Previous post भारत स्काउट गाइड ने धुमधाम से मनाया गांधी जयंती
Next post शिशिया हाट में आईटीबीपी के जवानों ने चलाया सफाई अभियान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial