महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा जाति के नाम पर करती है राजनीति : तारिक अनवर
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बलरामपुर व बारसोई में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने चलाया जनसंपर्क अभियान
गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर अपने समर्थकों के साथ बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायत का भ्रमण करते हुए लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों से जनसंपर्क करते हुए स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए जिसके समाधान को लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से बात भी किया। वहीं बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित विशेष बैठक में भी भाग लिया। इस बैठक में मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया जबकि कई महत्वपूर्ण विषयों पर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श भी किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धर्म और जाति की राजनीति करते हैं। लोगों को गुमराह करते हैं, लेकिन भाजपा का यह साजिश ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं हैं। इस देश के युवा से लेकर आम नागरिक जागरूक हो रहे हैं और भाजपा के गलत नीतियों को समझ रहे हैं। इसलिए आने वाले चुनाव में खासकर देश के युवा भाजपा के इस गलत नीतियों का विरोध करेंगे और इस देश से भाजपा को विदा करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा अवधेश मंडल,कैसर हिंद,मो० एजाज आलम,मो० असगर आलम,मो०जाकिर,प्रोफेसर सकलेन अहमद, मोहम्मद हसनैन, अशफाक आलम, एजाज आलम, डॉक्टर यासुब, नुरुल हक, शाहनवाज, शाहिद हुसैन, नासिर उल हक, रागिब आलम, साबिर,सज्जाद आलम, जाकिर, स्माइल, गुलाम मुस्तफा, आजाद, अशफाक, अब्दुल समद, जुल्फिकार, बाबूल,हाशिब आलम, अशरफ आलम, मोफिजूल,जागीब आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।
