July 27, 2026

जागरूकता वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Read Time:3 Minute, 3 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

व्यवहार न्यायालय में 9 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जागरूकता वाहन को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष हेमंत कुमार त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश ऋषिकांत एवं सचिव अखिलेश पाण्डेय व न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।जिला विधिक प्राधिकार सेवा के अध्यक्ष व जिला व सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देश के आलोक में जिला विधिक प्राधिकार के सचिव अखिलेश पाण्डेय ने बताया है कि 9 दिसंबर 2023 को इस साल का अंतिम चौथा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर हर गांव मोहल्ले में जाकर यह जागरूकता वाहन प्रचार प्रसार करेगा। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर सुलहनीये वादों को आपसी सुलह समझौते के साथ मामलों का निष्पादन करा ले।इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और ना किसी की जीत और ना किसी की हार होती है। ततपश्चात सभी न्यायिक दंडाधिकारी के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसमे गठित बेंच के सन्दर्भ में एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु समीक्षा की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन कराने हेतु विचार विमर्श किया गया।इस अवसर पर सभी न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि दिनांक 09 दिसम्बर 2023 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमे दावा वाद, वैवाहिक वाद, विद्युत् वाद, एन आई एक्ट सहित सभी शमनीय वाद एवं बैंक, बीo एसo एनo एलo सहित अन्य प्री- लिटिगेशन वादों का निष्पादन किया जाएगा। अतः आम जानो से अपील है कि जिनका वाद न्यायालय में लंबित है। वे सम्बंधित न्यायालय से यथा शीघ्र सम्पर्क कर अपना वाद समझौता के आधार पर निष्पादन कराये ताकि वाद को 09 दिसम्बर ञ2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन किया जा सके l

Previous post महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा जाति के नाम पर करती है राजनीति : तारिक अनवर
Next post रेल मंडल में डॉ0 बाबा साहब की मनाया पुण्यतिथि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial