नेता प्रतिपक्ष का एक दिवसीय दौरा को लेकर भाजपा ने किया बैठक ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार में एक दिवसीय दौरा के रूप में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय जी की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक की गई। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हस्ताक्षर अभियान एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के कटिहार आगमन के साथ सबसे पहले बड़ी दुर्गा मंदिर मैं पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा की नेता प्रतिपक्ष द्वारा बैगना निवासी स्व प्रहलाद पासवान एवं कदवा में स्व. ललिता मुर्मू के परिजनों से मुलाकात एवं जिला अतिथि गृह में प्रेसवार्ता करेंगे। साथ साथ भाजप जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे । जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता के साथ इस तैयारी निमित्त विशेष बैठक किया । तैयारी को लेकर बैठक में उपस्थित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा बबन झा, गौरव पासवान, महेन्द्र झा, सन्नी कुमार, प्रिंस सिंह, अभिषेक सिंह, रिंकु यादव,सोनु सिन्हा,नवीन भगत, जोक्सन यादव, प्रताप सिंह मोनु, श्याम महेश्वरी, अंकित मालाकार, सहित भाजपा व युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
