मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज से ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर नशे की हालत में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पांचू कुमार मंडल उम्र 20 वर्ष पिता सुखदेव मंडल, वीरेंद्र कुमार मंडल उम्र 26 वर्ष पिता नरेश मंडल, चंदन कुमार उम्र 25 वर्ष पिता नरेश मंडल, तेतर मंडल उम्र 55 वर्ष पिता लक्ष्मण मंडल, सभी निवासी दोगच्छी केवला, गुड्डू कुमार उम्र 25 वर्ष पिता श्याम यादव निवासी पटेल टोला मनिहारी और भूटन कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष पिता कृष्णा महतो निवासी चरवाहा विद्यालय वार्ड नंबर 8 मनिहारी शामिल हैं। सभी पर मनिहारी थाना कांड संख्या 300/26 दिनांक 18/07/26 धारा 37 बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।वहीं ग्राम आजमपुर गोला से पुलिस को देखकर एक व्यक्ति साइकिल और बोरा छोड़कर भाग गया। तलाशी में बोरा से 12.775 लीटर विदेशी शराब और एक साइकिल जब्त की गई। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या 301/26 दिनांक 19/06/26 धारा 30(a) बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
