चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में स्थानांतरण पर जीविका कार्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जीविका दीदियों, सामुदायिक कैडरों एवं कार्यालय कर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। श्री कुमार ने मनिहारी में लगभग चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय महासंघ को सशक्त बनाने के साथ महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके नेतृत्व में जीविका की कई योजनाओं को नई गति मिली। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने उन्हें सरल, सहयोगी और प्रेरणादायी अधिकारी बताते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। अपने संबोधन में श्री कुमार ने सभी सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने उनके सफल भविष्य की कामना करते हुए भावुक माहौल में सम्मानपूर्वक विदाई दी।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
बारसोई( मो0 सनाउल्लाह) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बासगांव समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों मधुमक्खियों के आतंक...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
