September 15, 2026

रेडक्रॉस भवन में एच आई वी रोगियों को वितरण किया कम्बल

Read Time:2 Minute, 54 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कप कंपाती ठंड मे आम लोगों का जीना मुहाल है।प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। इस भीषण ठंड मे भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने कम्बल वितरण की तीसरी कड़ी मे आज एच आई वी रोगियों की सुधि ली। आज रेडक्रॉस भवन मे एच आई वी रोगियों के बीच कम्बल वितरण करते हुए चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि आप भी समाज के अंग है और मुख्यधारा मे चलने की अपील की। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि एचआईवी रोगी को आज भी समाज हेय दृष्टि से देखता है।हमें अपने सोच मे बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज 50 रोगियों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर रेडक्रॉस उपाध्यक्ष डॉक्टर रंजना झा ने आश्वास्त किया कि उनके लिए जो बन पड़ेगा वो करेंगी। प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह, बबन झा, भुवन अग्रवाल, अमित जायसवाल, मनोज गुप्ता ने भी वितरण कार्य मे सहयोग करते हुए कहा कि संस्था द्वारा जल्द ही अन्य जगह पर कम्बल वितरण किया जायेगा। प्रबंध समिति सदस्य डॉक्टर रीना कुमारी एवं आजीवन सदस्य डॉक्टर दिनेश भगत ने कहा कि एचआईवी रोगियों की आँखों की जांच भी समय समय पर जरूरी है जल्द ही उनके आँखों के लिए एक निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने बताया कि समाज के अंतिम पंक्ति में गुजर बसर कर रहे परिवारों के लिए ठंड एक श्राप के समान है और समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि हम सबों का ख्याल रखें । संतोष गुप्ता ने लोगो को संस्था के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा वातानुकूलित एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्वर्ग वाहन के साथ साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती आई है। मौके पर कोऑर्डिनेटर आभा कुमारी के साथ डीपीएम सोनिक प्रकाश, सन्नी पोद्दार, कुमोद कुमार, अरुण झा, प्रतिमा तमांग, जीतेन्द्र कुमार, इंद्रजीत आदि मौजूद थे। सबों ने संस्था को इस कार्य हेतु साधुवाद दिया।

Previous post प्रेम राय को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दोहरी जिम्मेवारी मिली
Next post बिहार की गरीबी मिटाने को नीतीश सरकार प्रतिबद्ध : रौशन अग्रवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial