November 15, 2026

केसीसी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की हुई बैठक।

Read Time:2 Minute, 51 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को घर घर केसीसी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार मधुकर, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद आदि उपस्थित थे।बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड में आने वाले समस्याओं पर विचार वमर्श किया गया तथा इसका शीघ्र निष्पादन पर चर्चा की गई। मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार मधुकर ने कहा कि बैंक से संबंधित सरकार की जितने भी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं उसमें गति लाने पर चर्चा की जा रही है। साथ ही मनरेगा योजना के मजदूरों का खाता में एनपीसीआई, प्रधानमंत्री किसान के लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर लाभुकों को लाभ पहुंचाएं ताकि किसान समय से अपना कार्य निष्पादन कर सके। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वे कम से कम मनरेगा मजदूरों व किसानों के खाता एनपीसीआई सहित अन्य कार्यों को निश्चित रूप से करें और किसानों को लाभ पहुंचाएं। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने सभी बैंकों से संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड कार्यालय में जमा आवेदन को शीघ्र पूरा कर बैंकों को भेजें ताकि बैंक अपना कार्य जल्द पूरा करें। साथ ही सभी शाखाओं के प्रबंधकों से अपील की गई कि लंबित सभी कार्यों को जल्द पूर्ण करें ताकि लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर सीओ उदय प्रसाद, डीडीएम नवार्ड से अमीत सिन्हा, एसबीआई शाखा प्रबंधक अनु रानी, सैंट्रल बैंक से एहतेशाम, पशु पालन पदाधिकारी प्रेमचंद प्रकाश, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रौशन कुमार, बीपीएम शहनवाज इरफान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous post फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Next post सिने पर कलश रख मां दुर्गा की पुजा कर रही है महीला भक्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial