November 10, 2026

मनिहारी में प्रखंड स्तरीय टी.एल.एम. मेला आयोजित, शिक्षकों ने प्रस्तुत किए नवाचार।

Read Time:1 Minute, 11 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के बी.पी.एस. पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 मार्च को प्रखंड स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने किया, जबकि मंच संचालन प्रधानाध्यापक बद्री रजक ने संभाला। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने टी.एल.एम. प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी की शिक्षिका अर्चना कुमारी ने प्रकाश संश्लेषण और वायुमंडल की परतों पर आधारित शिक्षण सामग्री प्रदर्शित की। निर्णायक मंडल में ओमप्रकाश सिंह, नवीन झा, प्रेमजीत सुमन और प्रवीण कुमार शामिल रहे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षकों को टी.एल.एम. निर्माण को बढ़ावा देने की अपील की।

Previous post कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, महिलाओं की अनुपस्थिति पर उठा सवाल
Next post प्रेम प्रसंग मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial