रबि महाअभियान तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन प्राणपुर में प्रखंड स्तरीय रबि महाअभियान तहत एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह,उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह सहित प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर रबि महाअभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद किसानों को खेती के नए तकनीक, बेहतर उत्पादन व अधिक आमदनी कैसे प्राप्त हो इसकी जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद वरीय वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए बागवानी सहित जैविक खेती व समुह का निर्माण कर बड़े पैमाने पर खेती कर अच्छी आमदनी की जा सके इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रखंड समन्वयक बिनोद कुमार सिंह एवं नवीन उपाध्याय द्वारा रबि मौसम में कौन-कौन सी खेती करनी चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इस पर किसानों को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया प्रमोद सिंह, सभी किसान सलाहकार एवं काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
