मुख्य सड़क मरम्मत कार्य का पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया शिलान्यास
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के भर्रा चौक से एल ओ 36 से अधौरा मुसहरी पथ का मरम्मती एवं शुद्धिकरण कार्य का शिलान्यास पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विधिवत नारियल फोर कर किया। मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भार्रा चौक गांव एल.ओ 36 से कालसर अधौरा मुशहरी तक सड़क का मरमती कारण व शुद्धिकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। बताया यह सड़क काफी महत्वपूर्ण सड़क है, जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती है। सड़क जर्जर हो जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। जिसको देखते हुए काफी दिनों से सड़क मरम्मतीकरण की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। जिसको देखते हुए आज लगभग 1 करोड़ की लागत राशि से सड़क का मरम्मतीकरण व शुद्धिकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। बताया सड़क मरम्मतीकरण हो जाने से आम आवाम सहित राजगीरों को आगमन में सुविधा मिलेगी।मौके पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा नेता सह समाजसेवी प्रशांत कुमार झा ने किया।मौके पर सड़क का मरम्मतीकरण व शुद्धिकरण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। मौके पर भर्रा गांव के लोगों दर्जनों लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम को माला पहनाकर कर स्वागत करतें हुए साधुवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, ज्योतिष कांत कुअंर, मुकेश श्रीवास्तव, दुर्गानंद ठाकुर, समाजसेवी गौतम कुमार, विनोद मंडल, उत्तम भगत, भाजयुमो महामंत्री प्रशांत कुमार झा, दिलीप झा सहित भाजपा कार्यकर्तागण व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
