November 12, 2026

भुमि विवाद में जमकर चलीं गोलियां पुलिस जांच में जुटी।

Read Time:1 Minute, 39 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के मांसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पिंडा गांव में दो पक्षों मैं भूमि विवाद को लेकर जमकर चली गोली और तीर मिली जानकारी के अनुसार पिंडा गांव में जमीन पर अपने दावे को लेकर एक पक्ष के पिंडा निवासी गोविंद सिंह दूसरे पक्ष के ही पिंडा निवासी महेंद्र उरांव व रघुनाथ उरांव अपना-अपना हक जमा रहे थे इसी को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों में जमकर गोली एवं तीर चली जिसमें रघुनाथ उरांव पक्ष के एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए एवं दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया दूसरे पक्ष गोविंद सिंह की पत्नी झुन्नु रानी सिंह तीर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं रघुनाथ उरांव पक्ष के सेमापुर के सिक्कट गांव निवासी बैजनाथ उराँव एवं जमुना उरांव पिंडा गांव की एक महिला वैष्णो देवी घायल हो गई है, बैजनाथ उरांव को इलाज हेतु कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वरिय पुलिस पदाधिकारी गांव में कैंप किए हुए हैं।

Previous post कृषि साख समिति के चुनाव परिणाम घोषित ।
Next post ऑटो से गिरकर युवक हुआ घायल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial