हसनगंज में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हसनगंज में निकाला केंडल मार्च
News Desk
हसनगंज में हुई गैंग रेप के आरोपी की गिरफ्तारी व उसके फांसी के मांग को लेकर हसनगंज प्रखंड में स्थानीय लोगों द्वारा शनिवार को केंडल मार्च निकाला गया इस केंडल मार्च में शामिल पंचायत प्रतिनिधि व सैकड़ो स्थानीय लोग शामिल होकर प्रशासन से जल्द से जल्द फरार आरोपी की गिरफ्तारी कर उसकी फांसी की मांग की। केंडल मार्च में शामिल लोगों ने बताया कि हसनगंज थाना क्षेत्र में इस तरह का जघन्य अपराध की पहली घटना है। ऐसे कुकृत्य करने वालो को कानून ऐसी सजा दे कि दुबारा इस तरह की घटना की पूर्णवृति नही हो। वहीं केंडल मार्च महावीर चौक से शुरू होते हुए सेंट्रल चौक होते हुए पुनः महावीर चौक पर समापन किया गया। जिसमे हसनगंज की जनता जिंदाबाद,पुलिस प्रसासन हाय हायआदि के नारे लगे वही केंडल मार्च में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी,मुखिया कंदलाल मुर्मू,समाजसेवी प्रशांत झा,राजू मंडल,सदानन्द तिर्की,ज्योतिष्कान्त कुंवर, हिर्दय उरांव,सौरभ कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्रर उरांव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थें।बता दें कि हसनगंज थाना क्षेत्र के बवैया गांव एक महिला के साथ मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म कर उसे अचेता अवस्था मे बभनी पोखर के बांध पर फेक दिया गया था। जानकारी के अनुसार इस घटना में शामिल तिं आरोपी में से एक आरोपी को गिफ्तार भी कर लिया गया है।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
