May 26, 2026

5 लाख गमन के मामले में बीएम सहित पांच पर मामला दर्ज

Read Time:2 Minute, 13 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के निजी लघु ऋण बैंक के रूप मे कार्यरत मुथूट माइक्रोफीन के शाखा प्रबंधक तथा सहयोगी कर्मियों के द्वारा 5 लाख 37 हजार 397 रूपये के ठगी का मामला प्रकाश में आया है।घटना को लेकर कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देते हुए मुथूट माइक्रोफीन के जिला प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया है कि कुरसेला शाखा में कार्यरत 1.नीतीश कुमार उम्र 24 वर्ष पिता श्रवण कुमार घर सिंहगांव परोरा थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय,2. सिकंदर कुमार पंडित उम्र 26 वर्ष पिता अर्जुन पंडित घर महियारी कुम्हार टोला थाना फारबिसगंज जिला अररिया,3.शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत सतीश कुमार उम्र 35 वर्ष घर महुली थाना दीदारगंज जिला पटना तथा 4.ज्योतिष कुमार उम्र 26 वर्ष पिता सुबोध तांती घर श्यामपुर थाना कोतवाली जिला मुंगेर एवं 5.अतुल कुमार उम्र 23 वर्ष पिता संतोष कुमार घर बलहा थाना भवानीपुर जिला भागलपुर के द्वारा आपसी मिलीभगत से योजनाबद्ध तरीके से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ग्राहकों के घरों से 86 ऋण खातों से कुल 5,37,397 रुपया वसूल कर कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं किया तथा मोबाइल बंद कर फरार हो गए।घटना को लेकर थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि पैसे गमन के मामले को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Previous post रसोई गैस सुरक्षा और उपयोग के लिए सेमिनार आयोजित,दिए गए कई टिप्स-छोटा गैस ज्यादा सुविधा का ग्राहकों को दिया भरोसा
Next post हाइवा ने ट्रैक्टर मे मारी टक्कर, तीन घायल,एक रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial