October 27, 2026

हाइवा ने ट्रैक्टर मे मारी टक्कर, तीन घायल,एक रेफर।

Read Time:1 Minute, 53 Second

क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क पर गिट्टी प्लांट के समीप शनिवार कि दोपहर एक ट्रैक्टर और हाईवा में भीषन टक्कर हो गई। जिसमें तीन महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई।मिली जानकारी के अनुसार एक खाली ट्रैक्टर बखरी से कुरसेला की ओर आ रही थी। जिसमें रास्ते में लगभग 08 से 10 महिलाए लिफ्ट लेकर घास लेकर ट्रैक्टर पर चढ़ी। जैसे ही ट्रैक्टर क़ुरसेला गिट्टी प्लांट के समीप सभी महिलाओ को उतारने के लिए रूकी उसी दरमयान पीछे से आ रही अनियंत्रित हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें इंदु देवी उम्र 32 वर्ष पति जीतन मंडल,सुलोचना देवी उम्र 40 वर्ष, काजल कुमारी उम्र 16 वर्ष पिता विखंडन मंडल सभी मलिनिया, क़ुरसेला निवासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए काजल कुमारी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया।सनद रहे कि दुर्घटना के बाद हाइवा चालक एवं उप चालक दोनों वाहन सड़क पर छोड़ फरार हो गये। वहीं मौके पर क़ुरसेला पुलिस ने पहुंचकर हाइवा को अपने कब्जे में लेकर सड़क से हटाते हुए आवागमन बहाल करवाया।

Previous post 5 लाख गमन के मामले में बीएम सहित पांच पर मामला दर्ज
Next post विधायक ने किया विद्यालय भवन का उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial