लाभुकों को नियमित टीएचआर वितरण को लेकर सीडीपीओ गंभीर
टीएचआर ( सूखा राशन पोषाहार वितरण) हेतु डीपिओ श्रीमती किसलय शर्मा द्वारा सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया गया था कि अपने परियोजना अंतर्गत लाभार्थी में गर्भवती, धात्री, कुपोषित व अति कुपोषित कैटेगरी के लिए अलग-अलग पैकेट पूर्व से तैयार कर आंगनबाड़ी केंद्र पर रखने व कोविड 19 प्रोटोकॉल के आलोक में ओटीपी सत्यापन द्वारा बुधवार को वितरण कराया जाए। जिसके आलोक में बारसोई सीडीपीओ ने प्रखंड के सभी महिला पर्यवेक्षिका को अपने-अपने क्षेत्र स्थित केंद्रों के लाभुकों को टीएचआर वितरण कराने एवं निरीक्षण करने का निर्देश दिया । ज्ञात हो कि इस दौरान सभी केन्द्रों में लाभुकों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 1 से 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण माह के लिए जागरूक किया गया। वही सीडीपीओ अनिता कुमारी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल आईसीडीएस अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से दिए जा रहे हैं लाभ को शतप्रतिशत धरातल पर उतारने को लेकर वे गंभीर हैं और किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नही किया जाएगा । वही केंद्रों में टीएचआर वितरण के निरीक्षण क्रम में महिला पर्यवेक्षिका नूतन कुमारी, मंजुला कुमारी, नेहा कुमारी, नीतू कुमारी सहित अन्य शामिल रही।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
