November 11, 2026

एन एफ रेलवे इम्पलाईज यूनियन का 68 वां स्थापना दिवस मनाया

Read Time:1 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एन एफ रेलवे इम्पलाईज यूनियन का 68 वां स्थापना दिवस कटिहार मंडल द्वारा बहुत ही गर्मजोशी और धूमधाम के साथ शनिवार को मनाया गया। जिस दौरान यूनियन कार्यालय में सुबह 10 बजे सभी रेलकर्मियों, कार्यकर्ताओं एवं यूनियन के पदाधिकारियों के मौजुदगी में मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और मौके पर उपस्थित लोगों के बीच लड्डू आदि का वितरण किया गया। इस क्रम में यूनियन के नव निर्वाचित मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में कटिहार रेलवे हॉस्पिटल में इलाजरत सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनो के बीच फल आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात शाम 07 बजे यूनियन परिसर (सभा) में उपस्थित सहायक कार्मिक पदाधिकारी अंजनी कुमार को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संबोधन के दरम्यान यूनियन अधिनियम, स्थापना, कार्यशैली, एवं रेलकर्मियों के लिये यूनियन की आवश्यकता एवं उपलब्धियों के साथ महामंत्री मुनीन्द्र सैकिया के विचार एवं दिशानिर्देश को बताया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा 68वां स्थापना दिवस पर केक काटकर एवं लोगो के बीच मीठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

Previous post यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और समुचित सुविधा मुहैय्या करना पहली प्राथमिकता : डीआरएम
Next post दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट तीन घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial