पौधा रोपण कर मनाया अपना जन्मदिन।
(डेस्क |हसनगंज )
हसनगंज–राजवाड़ा पंचायत मे अपने जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक स्थल व निजी भूमि पर पौधारोपण कर छात्रा ने अपना जन्मदिन मनाया। बता दें एलएलबी पार्ट टू की छात्रा पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन सहित खास खास मौके पर निजी व सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करती है। मयूरी रानी का कहना है की खास दिनों मे पौधारोपण करने से इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ खास मौके को यादगार बनाने मे सुविधा होती है। और खास मौके को यादगार बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। बीते कई वर्ष पूर्व मां बमकाली मंदिर परिसर मे लगाया गया जामुन,लीची का पौधा जो अब पेड़ बन गया और उसमें फल भी लगने लगा है। वैसे पेड़ आज मंदिर परिसर की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। छात्रा मयूरी ने बताया कि जिस तरह अंधाधुंध पेड़ों की कटाई व अन्य कारणों से पर्यावरण प्रदूषित हो रही है। उन्हें बचाने का एक मात्र उपाय अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। अगर लोग अपने खास पलों के दिनों मे मात्र एक पौधारोपण करें तो पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ उस खास पलों को यादगार बनाए रखना काफी सुखद होगा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
