April 30, 2026

उत्साह के साथ मनाया गया सोहराय मुखिया ने की पूजा अर्चना पंचायत में सुख शांति व समृद्धि की किया कामना ।

Read Time:2 Minute, 13 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

आदिवासी समाज के लिए बड़ी पर्व सोहराय हसनगंज प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के बैरगाछी बगडोभी गांव में सोहराय पर्व प्राकृतिक पूजा अर्चना के साथ उत्साह पूर्वक पर्व मनाया गया। लगातार छह दिन तक चलने वाली पुजा सोहराय पर्व पर मांझी व नायके ने अपनी टीमों के युवक और युवतियों के साथ नृत्य किया साथ ही संथाली भाषा में कई गीत संगीत प्रस्तुत किये गए, लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी, मौके पर पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू ने कहा कि हम आदिवासी समाज का सबसे बड़ा त्यौहार सोहराय पर्व है। जिसमें मारंग बुरु जोहेर आयो देवी देवताओं के नाम से प्राकृतिक पूजा अर्चना की जाती है। सोहराय पर्व आदिवासी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व मवेशियों और मानव के बीच गहरा प्रेम स्थापित करता है। यह पर्व भारत के मूल निवासियों के लिए विशिष्ट त्योहार है। बताया भारत की आत्मा खेतीबाड़ी पर निर्भर करती है, इसीलिए सोहराय पर्व में पशुओं को माता लक्ष्मी की तरह पूजा जाता है। इस दिन बैलों की पूजा कर किसान धन-संपत्ति की वृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत वासियों के लिए भी कामना किया गया। ताकि सुख शांति बनी रहे। सोहारय पर्व आपसी भाईचारा एवं प्रकृति से प्रेम को बढ़ावा देता है। साथ ही कहा कि यह त्योहार सुख-समृद्धि का परिचायक है। मौके पर दर्जनों युवक, युवती सहित आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

Previous post दियारा गैंगवार में प्रयुक्त दो राइफल 11 जिंदा कारतूस को कटिहार पुलिस ने किया बरामद ।
Next post नशे में धुत तीन शराबी को रोशना ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial