November 12, 2026

कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में लगोरी संघ के खिलाड़ियों को वितरित किए गए सर्टिफिकेट

Read Time:2 Minute, 1 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम सीनियर स्टेट लगोरी चैंपियनशिप में भाग लेने वाले कटिहार टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह चैंपियनशिप बिहार के बेगूसराय में लगोरी संघ बिहार के तत्वाधान में आयोजित की गई थी।प्रतिस्पर्धा में कटिहार के खिलाड़ियों ने जमुई और सुपौल जिलों को हराकर क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। सभी खिलाड़ी कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमारी और लगोरी संघ कटिहार के संरक्षक दिलीप कुमार साह, बबन कुमार झा, राजकुमार साह, अध्यक्ष चंदेश्वर मंडल, उपाध्यक्ष फुलेश्वर यादव, सचिव अमित कुमार और सह-सचिव पंकज कुमार उपस्थित रहे।सभी ने खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की और उन्हें भविष्य में लगोरी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना था ताकि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से कटिहार और देश का नाम रोशन कर सके।

Previous post नव मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया भूमि पूजन।
Next post शराब के नशे में हंगामा और मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial