रेडक्रोस सोसाइटी के द्वारा चेयरमैन ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को बांटे गीजर एवं जरूरी सामान ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा चेयरमैन अनिल चमरिया के सौजन्य से आज बसतौल स्थित आनंद मार्गी वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को ठंड से राहत हेतु गीजर दिया। उसे साथ ही बुजुर्गो के बीच बिस्किट, केक हॉर्लिक्स आदि का वितरण किया गया। अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सबसे बडी सेवा है। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा अपने माता पिता का परित्याग करना समाज के लिए एक विडंबना है।लेकिन उनकी देखभाल करना वास्तव में अनुकरणीय है। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कल चुकी आज चेयरमैन अनिल चमरिया की एवं उप संरक्षक स्वर्ण चमरिया की शादी की सालगिरह है और इस अवसर पर यह पुनीत कार्य सच मे अनुकरणीय है। उन्होंने कहा की आगे भी कोशिश रहेगी कि यहां ऐसी सेवा दी जा सके उन्होंने कहा कि मैं वृद्धाश्रम के सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्यों, उनकी सेवा के प्रति समर्पण से भाव विभोर हो गया। सह सचिव विवान सरकार एवं प्रबंध समिति सदस्य विनोद अग्रवाल ने कहा कि आनंद मार्गी संस्था द्वारा वृद्धाश्रम चलाना वाकई में वैसे बुजुर्गों के किये एक बहुत बड़ी राहत है। जो परिवार से किसी न किसी कारणवश अलग है और अपनी जिंदगी जीना चाहते। श्री चमरिया एवं श्रीमती स्वर्ण चमरिया ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सालगिरह जैसे विशेष दिवस पर सेवा कार्य करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होती है। अनंदमार्गी वृद्धाश्रम के अध्यक्ष डॉ एस के भारती, फाउंडर जवाहर सिंह के साथ सचिव अरविंद कुमार एवं उपस्थित सदस्य ने रेडक्रॉस द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की प्रसंशा करते हुए साधुवाद दिया। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
