अमदाबाद में पारंपरिक विधि से संपन्न हुई चरक ऋषि पूजा, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित चरक स्थल पर चरक ऋषि की पूजा पारंपरिक विधि-विधान के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। विधिवत प्रतिमा स्थापना के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई। पूजा के दौरान सखुआ लकड़ी और बांस से बने 20-25 फीट लंबे गोलाकार ढांचे को तैयार कर पुजारी रस्सियों के सहारे उस पर चढ़कर घूमते हुए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित करते हैं। यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजन स्थल पर मुख्य पार्षद बबलू मंडल, बंटी सिंह, संदीप मंडल, किशन रजक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पुजारियों ने बताया कि यह पूजा रोग-व्याधियों से मुक्ति की आस्था से जुड़ी है। मौके पर मेले का आयोजन और युवाओं द्वारा पतंगबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
