November 15, 2026

झा टोला फसिया मंदिर प्रांगण में नेम निष्ठा के साथ मनाया छठ पर्व

Read Time:2 Minute, 3 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

लोक आस्था का महापर्व छठ नेम निष्ठा व भक्तिभाव वातावरण में संपन्न हो गया। शहर के वार्ड संख्या 44 स्थित झा टोला फसिया मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के द्वारा जेसीबी से तालाब खुदवा कर मोटर पंप के माध्यम से तालाब में पानी भरकर आधुनिक रूप से सजाकर छठ घाट बनाया गया।ग्रामीणों ने इस कदर छठ घाट को सजाया था कि लग रहा था कि मंदिर परिसर में कोई भव्य कार्यक्रम हो रहा हो। नव निर्मित तालाब में दो दर्जन छठाव्रत्तियों ने नेम निष्ठा के साथ छठ व्रत को मनाया। छठ व्रत्तियों के परिजनों एवं बच्चों के द्वारा घाट के आसपास में जमकर आतिशबाजी की और खुशी का इजहार किया। छठ घाट में प्रवीण कुमार झा, नीलम झा, प्रियांशु झा, अशोक कुमार पाठक, नीरज कुमार झा,कमल किशोर मिश्रा,बिन्दु देवी,अनुप मिश्रा,मधु मिश्रा,रुचि कुमारी,प्रिया कुमारी, रिया कुमारी,आरव कुमार, अभिजीत कुमार, नमन कुमार, साक्षी कुमारी,महाराजा झा आदि ने आस्था चल गामी एवं उदयाचल गामी भगवान भास्कर को नाम निष्ठा के साथ अर्धदान किया। छठ व्रती बिंदु देवी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष बड़े ही उत्साह एवं भक्ति भावपूर्ण वातावरण में लोक आस्था का महापर्व छठ मनायी गयी।छठ घाट पर व्रतियों के द्वारा उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

Previous post विधान पार्षद एंव महापौर ने अर्घ्य देकर किया छठपुजा
Next post एसटी आयोग के अध्यक्ष ने श्रेया को शुभकामना दी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial