September 15, 2026

कबीर अंत्येष्टि के 14 लाभुकों के बीच मुखिया ने दिया चेक

Read Time:1 Minute, 27 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के पंचायत भवन के सभागार में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे लंबित पड़े कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 14 लाभुकों के बीच 42 हजार रुपए का चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया गया। जहां प्रति लाभुक को 03 हजार रुपए का चेक दिया गया। चेक मिलते ही सभी लाभुकों के चेहरे खिल उठे। चेक का वितरण मुखिया रीना देवी, समाज सेवी हृदय नारायण उरांव, पंचायत सचिव प्रदीप चौहान, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जुगनू मंडल, वार्ड सदस्य मो रईस आदि ने संयुक्त रुप से किया। कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों में संचारिया देवी, रंगीला देवी, राजेश चौधरी सहित 14 लोगों ने चेक लिया। मुखिया रीना देवी ने कहा कि पंचायत में चल रही सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। बताया कि कुल 14 लाभुकों का चयन किया गया। सभी को कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत चेक वितरण किया गया।

Previous post जिला कांग्रेस कार्यालय में अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजित ।
Next post भारतीय किसान युनियन (महाशक्ति )की नुक्कड़ सभा का होगा आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial