October 14, 2026

मुख्यमंत्री करेंगे गोगाबील झील का दौरा, विकास को लेकर दे सकते हैं बड़े निर्देश

Read Time:2 Minute, 57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार के मनिहारी अनुमंडल स्थित गोगाबील झील परिसर में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होगा। मुख्यमंत्री झील का निरीक्षण करते हुए इसे विकसित करने और संरक्षण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री तय समय पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और करीब आधे घंटे तक गोगाबील पक्षी अभयारण्य का दौरा करेंगे। इस दौरान वे झील के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां प्रवासी पक्षियों की विविधता का जायजा लेंगे।बिहार एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा झील के संरक्षण और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि पक्षी अभयारण्य को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने की संभावना है।मनिहारी अनुमंडल की जनता लंबे समय से गोगाबील झील के विकास और इसे पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने की मांग कर रही है। झील में हर साल प्रवासी पक्षियों की एक बड़ी संख्या पहुंचती है, जिससे यह क्षेत्र पक्षी प्रेमियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया है।एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। झील के आसपास के क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, झील के भीतर और बाहर के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों में तत्परता देखी जा रही है। यह दौरा न केवल गोगाबील झील के संरक्षण और विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक साबित हो सकता है।

Previous post 18 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन महिला गिरफ्तार
Next post राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग: सुनील यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial