May 26, 2026

चित्रगुप्त पूजा आज, बुद्धिजीवी वर्ग लेंगे इसमें भागजिले का एकमात्र गौरवशाली संगमरमर की प्रतिमा है यहां स्थापित।

Read Time:2 Minute, 27 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिला के गौरवशाली मंदिरों में से एक कायस्थों की कुल देवता भगवान चित्रगुप्त का संगमरमर की स्थापित मूर्ति न्यू मार्केट स्थित हाई स्कूल पाड़ा में है । जहाँँ 23 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा के लिए समाज के सभी वर्गों के द्वारा पूजा की जाएगी । इस अवसर पर शहर के सभी बुद्धिजीवी विद्वान एवं कलम से कार्य करने वाले सभी लोग उपस्थित रहेंगे । इस अवसर पर पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न होगा। इस अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर के संस्थापक सदस्य डॉ एस एन कर्ण कि भगवान चित्रगुप्त एक प्रमुख हिंदू देवता है । मिथकों और पुराणों के अनुसार धर्मराज चित्रगुप्त अपने दरबार में मनुष्यों के पाप पुण्य का लेखा जोखा करके न्याय करने वाले बताए गए हैं । वहीं प्रो. प्रभु नारायण लाल दास ने बताया कि चित्रगुप्त भगवान सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश हैं । उन्हें न्याय का देवता माना जाता है । मनुष्यों की मृत्यु के पश्चात पृथ्वी पर उनके द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उनके लिए स्वर्ग या नरक का निर्णय लेने का अधिकार भगवान श्री चित्रगुप्त के पास है । चित्रगुप्त महाराज भारत और नेपाल की हिंदू कायस्थ जाति के जनक अधिकारी भी माने जाते हैं । इस पूजा-अर्चना में कायस्थ जाति एवं बुद्धि वर्ग लोग पूजा अर्चना कर भूले भटके गलतियों हेतु क्षमा मांगते हैं और नई कलम से पुनः अपने कार्य को प्रारंभ करते हैं । प्रोफेसर एस.एन.कर्ण ने कहा कि आज शिक्षा की जरूरत सभी वर्गों में है । शिक्षा के आलोक से हमें भारत को मजबूत बनाना है, इसलिए कलम के महत्व को समझना होगा ।

Previous post पुलिस प्रशासन ने दियारा क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च।
Next post चुनाव और छठ पर्व को लेकर मनिहारी पहुंचे एसपी, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial