November 11, 2026

अंचल पदाधिकारी ने संगम स्थल खेरिया घाट का लिया जायजा।

Read Time:3 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

एसडीआरएफ टीम,गोताखोर अंचल कर्मचारी,को किया गया प्रतिनियुक्ति नाविक को सख्त निर्देश क्षमता से अधिक नाव पर परिचालन नहीं करेंगे।

कुरसेला प्रखंड में माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हजारो की संख्या में श्रद्धालु भारत के सबसे बड़ी उत्तर वाहिनी गंगा संगम स्थल घाट पर पहुंचेंगे। जिसको लेकर इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारी जोरो पर है। इसी को लेकर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम पुलिस पदाधिकारी की टीम के साथ संगम स्थल तथा खेरिया गंगा घाट का निरीक्षण किया।गंगा सेवकों के सदस्यों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी ने विधि व्यवस्था तथा वस्तु स्थिति की जानकारी ली । उन्होंने बताया कि संगम स्थल, खेरिया घाट, बसुहार मजदिया के घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। तथा जहां गहरा पानी है वहां पर बेरेकटिंग की व्यवस्था कराई जा रही है।वहीं उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए बताया है कि कोई भी नाव का परिचालन क्षमता से अधिक नहीं करेंगे। किसी भी परिस्थिति में गंगा सेनानियों को किसी तरह का अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उसके लिए हम लोग तत्पर हैं।वहीं मौके पर अंचल कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे । श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की। वही मौके पर संगम बाबा ने बताया कि माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर त्रिमोहिनी संगम तट पर इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। सिम्मरगाछ चौक पर स्वागत द्वार का निर्माण किया गया है। बाबा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, मूर्ति घर, रात्रि विश्राम और महिलाओं के लिए विशेष चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर मां गंगा, मां कोसी, मां कलबलिया और मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ की जाएगी। इस धार्मिक कार्यक्रम मे संगम बाबा, समाजसेवी प्रिंस राज, सुमित यादव,मोहित झा, मुनचुन झा, बबलू साह और अन्य स्थानीय ग्रामीण अपना विशेष सहयोग दे रहे हैं ।

Previous post एसपी वैभव शर्मा ऑपरेशन क्लिनफेस टू में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी को किया पुरस्कृत।
Next post माघी पूर्णिमा पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial