November 8, 2026

संविधान दिवस पर मनिहारी में नागरिक संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि, अंबेडकर चौक पर दीप प्रज्वलन।

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार को मनिहारी में संविधान दिवस के मौके पर नागरिक संघर्ष समिति ने अंबेडकर चौक पर संध्या बेला में दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने किया। सदस्यों ने संविधान के मूल्यों और कर्तव्यों के अनुरूप चलने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिक सहभागिता से ही संभव है। इस दौरान समिति के सदस्य जयप्रकाश यादव, रवि पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर इस वर्ष विशेष रूप से अंबेडकर की फोटो रखकर श्रद्धांजलि दी गई, क्योंकि चौक स्थित उनकी प्रतिमा को और भव्य रूप में स्थापित करने का कार्य तेज़ी से जारी है। समिति ने कहा कि नई प्रतिमा स्थापना मनिहारी के सामाजिक–शैक्षिक चेतना में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।

Previous post मिर्चाईबाड़ी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, हरिद्वार से पहुंचीं देवी राधा किशोरी जी।
Next post 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हत्या की आंशका पुलिस जांच में जुटी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial