August 25, 2026

नागरिक संघर्ष समिति ने प्रखंड परिसर में दिया धरना।

Read Time:1 Minute, 19 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड परिसर में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर मनिहारी के नागरिक संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने किया। धरना को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी करण मानस ने कहा कि स्थानीय सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से वृद्धा व विधवा पेंशन को ₹400 से बढ़कर ₹2000 करने, छूटे हुए राशन कार्ड जल्द बनाने ,अनुमंडल अस्पताल में महिला व शिशु रोग विशेषज्ञ बहाल करने, नगर पंचायत में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने और युवाओं के लिए खेल मैदान बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन भी दिया है। इस अवसर पर समिति के जयप्रकाश यादव, हारून रशीद, गणेश पंडित सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिला मौजूद थी।

Previous post रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को दिया उन्नत कृषि तकनीकी का जानकारी
Next post देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial