श्रमदान कर नगर निगम क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरा देश सहित कटिहार नगर निगम क्षेत्र के भी सभी 45 वार्डों में 46 पॉइंट पर “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया था। आयोजन में महापौर से लेकर सभी निगम पार्षद एवं नगर निगम के पदाधिकारी गण एवं निगम कर्मी गण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुई और 46 पॉइंट पर यह कार्यक्रम का फोटो सफलतापूर्वक अपलोड कर नगर एवं आवास विभाग भारत सरकार के पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड कर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में एक अहम भूमिका कटिहार के लोगों द्वारा की गई। सफल कार्यक्रम में लगाए गए सभी नगर निगम के वार्ड पार्षद, उप महापौर, नगर आयुक्त, नगर निगम के सभी पदाधिकारी, एवं सभी सफाई कर्मी भाई-बहन बंधु को महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। वहीं महापौर द्वारा भी कटिहार शहर के अंबेडकर चौक, कारगिल चौक, हनुमान मंदिर चौक मिरचाईबाड़ी में सफलतापूर्वक सफाई का कार्य खुद महापौर द्वारा संचालित कर इस कार्यक्रम को सफल कराया गया। इस कार्यक्रम में सांसद दुलालचंद गोस्वामी, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, उपमहादुर मंजूर खान, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, निगम पार्षद बिट्टू घोष एवं अन्य नगर निगम के पार्षद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में शामिल हुए।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
