September 16, 2026

अग्नि पीड़ित को दिया मुआवजा राशि

Read Time:44 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर, कलीगंज निवासी सायरा खातून पति मंजूर आलम जी का घर अचानक आग लगने से जलकर राख हो गया था। गुरुवार को सरकारी आपदा कोष से निर्धारित मुआवजा राशि के रुप में उन्नीस हजार रूपए चेक के माध्यम से पीडिता को प्रखंड प्रमुख श्रवण साह और अंचलाधिकारी राजेश रंजन के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर पंचायत के समिति सदस्य कुंदन पासवान, जदयू नेता राजेश रजक मौजूद थे।

Previous post हल्दी की रश्म अदायगी में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री
Next post प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन किया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial