July 26, 2026

कांग्रेस जिला कमेटी का हुआ घोषणा 190 को जिला कमेटी में मिली जिम्मेदारी ।

Read Time:4 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल किए गए पूरे कमेटी की जानकारी देते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष-42, महासचिव-48, सचिव-57, प्रवक्ता-04, कोषाध्यक्ष-01, कार्यकारिणी सदस्य-38 बनाए गए जबकि 33 को विशेष आमंत्रित सदस्य में शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं जिला कमेटी में शामिल हुए सभी सम्मानित सदस्य संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा जिस प्रकार केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार जातिवाद और नफ़रत की राजनीति कर रहे हैं और लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं इसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलकर जन-जन तक पहुंचाना हैं और भाजपा के गलत नीतियों का उजागर करना है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल किए गए सभी सदस्यों को लेकर प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। वहीं कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने सभी नवमनोनित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि सभी कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाने का काम करेंगे और जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और कांग्रेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि नई कमेटी का घोषणा होने के बाद अब उम्मीद है कि संगठन और मजबूत होगी साथ ही जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है वह अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वाहन करेंगे। कांग्रेस नेता शाहनवाज खान ने कहा कि बनाए गए नई कमेटी में सभी समुदाय से जुड़े कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंप गई है और उम्मीद है इससे संगठन और भी धारदार और मजबूत होगा। कांग्रेस नेता अल्तमश दीवाने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। जबकि कांग्रेस के पंकज तंबाकूवाला,शंभू शरण एवं प्रहलाद गुप्ता ने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। मौके पर दिलीप विश्वास,संजय सिंह,शंभू शरण गुप्ता, शाहनवाज खान, प्रहलाद गुप्ता, पंकज तंबाकूवाला,अल्तमश दीवान, रामप्रसाद सिंह कुशवाहा, अखिलेश पोद्दार सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Previous post प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न।
Next post भाजपा युवा मोर्चा जिला कमेटी का किया गया गठन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial