May 25, 2026

केवाला पंचायत में कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी ने राहत सामग्री का किया वितरण।

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के केवाला पंचायत के छोटी तेलडंगा, बड़ी तेलडंगा, मोड़वा टोला में कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी स्वेता ने बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। मौके पर मौजूद समाजसेवी करण मानस ने अपील की कि कोई भी परिवार सहायता से वंचित न रहे। कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी ने कहा कि आदिवासी बहुल विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र होने के बावजूद समाज के अंतिम पायदान पर गुजर बसर कर रहे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पदाधिकारियों और सत्ताधारीयों द्वारा राहत मुहैया में भेदभाव किया गया। इस अवसर पर लालू प्रसाद मौजूद थे।

Previous post प्रखंड प्रमुख ने बाढ़ ग्रस्त गांव का किया भ्रमण ।
Next post बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण, जरूरतमंदों को मिली मदद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial