प्रखंड प्रमुख ने बाढ़ ग्रस्त गांव का किया भ्रमण ।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर प्रमुख प्रमुख अमित शाह ने दर्जनों बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का दौरा किया । उन्होंने प्रखंड के ग्रामदेवती व गजहर गांव के बाढ़़ पीडीत से मिले। बाढ़ ग्रस्त गांव पहुंच कर बाढ़़ पीडीतों की समस्या को जाना । बाढ़ पीडीत क्षेत्र का भ्रमण के दौरान उन्होंने सीओ से दूरभाष पर दोनो गांव में अविलम्ब अतिरिक्त नाव चलवाने की व्यवस्था कराने एवं समुचित सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही । प्रमुख प्रमुख अमित शाह ने कहा कि प्राणपुर के दर्जनों गांव महानंदा के पानी से जलमग्न हो चुका है । किसानों का अगहनी धान सहित कई तरह की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है । जिस कारण किसान काफी चिंतित है। वही महानंदा विभाग के जेई शेखर सुमन ने बताया कि महानंदा नदी की जल अस्त्र में पांच सेंटीमीटर गिरावट हुई है। वही प्रमुख ने जिलाधिकारी से बाढ़ पीड़ितों को समुचित सुविधा एवं फसल क्षति पूर्ति की मुआवजा की मांग की है । इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रंजीत सिंह,मो अजमल हुसैन, विजय केवट, अनिल मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
