पुर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी का कांग्रेस जनों ने 33 वां पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया
प्रवीण कुमार(कटिहार।)
राजेन्द्र आश्रम कटिहार में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी का 33 वां पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मानते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।इस अवसर पर कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के नेता एवं कार्यकर्ताओ ने अपने प्रिय नेता राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर हम लोगों ने राजेंद्र आश्रम कटिहार के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया।पूर्व प्रधानमन्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली गई । कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को दूर संचार के छेत्र में एक नई क्रांतिकारी तकनीक उन्हीं की देन है। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को धरातल पर लाने का भी श्रेय उन्ही को जाता है। ऐसे सच्चे देश भक्त जिन्होंने अपने आपको देश पर हंसते हंसते शहिद कर दिया।इस मौके पर कांग्रेस के महिला सेल के अध्यक्ष आम्र पाली यादव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के छठे प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। इनका कार्यकाल काफी ऐतिहासिक रहा। उन्होंने महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाई साथ ही 18 वर्ष की उम्र में चुनाव में मत देने का अधिकार की भी शुरुवात करवाया।आज पूरी दुनिया उनकी लोहा मानती है । उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को उचाइयो पर ले जानें का काम किया। इस मौके पर प्रो.विनोद यादव, शाहनवाज खान, सऊद आलम, आम्रपाली यादव, सुमन सिंह, प्रहलाद गुप्ता, मो इश्तियाक आलम, अमित पासवान,कुमार गौरव,राजेश उरांव, अरुण प्यासा, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद वहाब, हाजी मेजर जमाल, सुबोध यादव, प्रीतम चक्रवर्ती, मोहम्मद आजाद, मोहर्रम खान, दीपक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
