विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर कांग्रेस प्रखंड से लेकर राज्य तक करेगी आंदोलन – इजहारूल हुसैन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से किशनगंज सदर विधानसभा से विधायक सह कटिहार प्रभारी इजहारूल हुसैन ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर महत्वपूर्ण बातों को रखा विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा की बीते कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी कि यह मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए जिससे बिहार एक विकसित राज्य में जाना जाए मगर अब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तो केंद्र सरकार भी इंकार कर रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाएगा उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर चुनाव लड़े थे और जनता से वायदा किया था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवा कर ही मानेंगे आज नीतीश कुमार भी इस मुद्दे को लेकर चुप बैठे हैं। जो एक बड़ा सवाल जरूर है उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज भाजपा के साथ बिहार में सरकार साथ मिलकर चला रहे हैं। मगर अभी नीतीश कुमार की ओर से इस विषय पर कोई बयान या मांग सामने नहीं आ रहा है। किशनगंज विधायक ने कहा कि केंद्र की ओर से बिहार के लिए जो भी घोषणा की गई है वह बस लॉलीपॉप है उन्होंने कहा कि केंद्र जो भी घोषणा करती है। जमीनी स्तर पर कुछ दिखाई ही नहीं देता है। इसलिए कांग्रेस पार्टी प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर तीन स्तरीय प्रदर्शन करेगी। जिसमें 13 और 14 अगस्त को जिले के सभी प्रखंडों में धरना के माध्यम से जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा और आखिर में शीर्ष नेतृत्व के द्वारा तय की गई तारीख पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन के माध्यम से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग जाएगी। प्रेस वार्ता मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,दिलीप विश्वास, शहनवाज खान,प्रहलाद गुप्ता, सऊद आलम,अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव, मन्नी पासवान,मोहम्मद इश्तियाक आलम,राजेश रंजन मिश्रा, प्रीतम चक्रवर्ती,मनोरंजन पोद्दार, पप्पू खान सहित कई कांग्रेस नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
