संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा है दुरुपयोग– डॉक्टर शकील
अशोक यादव (डडंखोरा)
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह कदवा विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान ने राहुल गांधी के छोटे-मोटे मामला में संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर सौरिया में प्रेस वार्ता के क्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उद्योगपति अडानी के रिश्ते के बारे में संसद के अंदर एवं संसद के बाहर भी आवाज उठाते रहे हैं। दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने ,महंगाई कम करने, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने के खिलाफ लगातार बोलते आ रहे थे उनके आवाजों को दबाने के लिए लोकतांत्रिक एवं संविधान का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। अदानी की सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ यानी 3 बिलीयन डॉलर की कमाई की जबकि अदानी की कंपनी इन्फ्राएस्ट्रक्चर बिजनेस से जुड़ी हुई है। यह पैसा कहां से लाया गया। यह किसका काला धन है। संसद में राहुल गांधी के द्वारा अडानी के घोटाले के मामले को लेकर दिए गए भाषण के 9 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला शुरू किया गया। राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी सहित तमाम विपक्षी पार्टियां संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी के गठन की मांग कर रही है ,तो वहीं बीजेपी अदानी को बचाने के लिए मांग ध्यान इधर से उधर भगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा 4000 किलोमीटर पैदल चलकर हर जाति हर समुदाय को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास किया। राहुल गांधी और कांग्रेस नहीं डरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों के पास गए और उनकी चिंताओं को सुनाएं महंगाई बेरोजगारी सामाजिक असमानता ,संस्थाओं पर कबजा इन सब मुद्दों को उठाया। हम लोगों इन मुद्दों को उठाते रहेंगे और अपने संदेश सीधे लोगों तक पहुंचाते रहेंगे। विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर ईडी, सीबीआई को लगाया जाता है और बदनाम करने का प्रयास किया जाता है ।उन्होंने बताया कि भाजपा एक वाशिंग मशीन है जहां भ्रष्टाचारी या आपराधिक तत्व के लोग जुड़ते हैं वहां पर कपड़े की तरह धूल जाते हैं और पाक साफ हो जाते ।आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम 2 साल की सजा आज तक किसी को नहीं मिली है । संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है । हिडेनबर्ग के रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी ,एसबीआई का 18 हजार करोड़ रुपया डूब गया। जो आम जनता का रुपया को डूबा दिया गया है। मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल में किसानों के ऋण माफ किए गए थे लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों के ऋण को माफ किया जा रहा है ।आज केंद्रीय सरकार राज्य सरकार के वाजिब हक़ भी नहीं दे रही । बिहार के जनता द्वारा जो टैक्स का रुपया दिया जाता है वह भी नहीं मिल रहा है। 2024 में भाजपा की सरकार द्वारा केंद्र में नहीं लौटेग जनता में भारी आक्रोश है इस डर से विपक्ष नेताओं के पीछे ईडी ,सीबीआई लगााकर डराया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार विश्वास, बीटका हेंब्रम ,पूर्व मुखिया श्यामलाल ठाकुर ,पंकज आर्य , देवनाथ पोद्दार मोहम्मद अयूब आलम, प्रह्लाद चौहान, मोहम्मद असलम सहित बड़ी संख्याा में कांग्रेेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
