November 12, 2026

प्राणपुर में शांतिपूर्ण तरीके से हुई मतगणना ,विजेताओं को मिला प्रमाण पत्र

Read Time:2 Minute, 43 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर के कृषि भवन में पैक्स चुनाव को लेकर मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतगणना के बाद सभी विजेताओं की घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया । शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनीषा कुमारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी शिखा कुमारी व प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ,बीसीओ तनवीर आलम मुस्तैद रहे। ज्ञात हो कि उत्तरी लालगंज पैक्स से रफीकुल आलम को कुल 619 मत ,दूसरे स्थान पर वीरेंद्र कुमार को 571 मत मिले ,केहुनियां पैक्स से विजय केवट को 4 28 दूसरे स्थान पर रहे अशोक दास को 167 मत , दक्षिणी लालगंज पैक्स से निजामुद्दीन उर्फ अमीर निर्विरोध चुने गए ,गौरीपुर पैक्स से जमील अख्तर को 551 मत दूसरे स्थान पर रहे मोहम्मद मुस्तफा को 528 मत मिले। केवाला पैक्स से तौहीद नैयर 1032 और दूसरे स्थान पर इम्तियाज को 182 मत मिले , धरहन पैक्स से अमित कुमार को 972 मत व दूसरे स्थान पर रहे उमर फारूक को 948 मत मिले , पथरवार पैक्स से प्रमोद कुमार मेहता को 1216 मत दूसरे स्थान पर अभिषेक कुमार को 274 मत मिले , साहजा पैक्स से मो अय्यूब अली को 902 मत दूसरे स्थान पर मो कादिर को 161 मत मिले ,काठघर पैक्स से सुभाष साह को 631 मत दूसरे स्थान पर सुबोल यादव को 230 मत मिले ,प्राणपुर पैक्स से स्वेता भारती को 510 मत दूसरे स्थान पर राकेश कुमार को 142 मत मिले ,बरझल्ला पैक्स से लक्ष्मी प्रसाद मंडल को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया । प्राणपुर के कृषि भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कार्य संपन्न हुआ। मतगणना के बाद बीडीओ ने सफलतापूर्वक मतगणना सम्पन्न कराने को लेकर सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया ।

Previous post पारदर्शिता के साथ मतों की हुई गिनती विजयी प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण पत्र
Next post अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार व्यक्ति को उड़ाया एक की स्थिति गंभीर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial