अत्यधिक गर्मी से फसल झुलसे किसान परेशान।
राहुल सिंह (कोढ़ा)
कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड में बिजली की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है दूसरी ओर गर्मी अपना प्रचंड रूप धारण की हुई है । किसानों का फसल पटसन, मखाना, सब्जी की खेती, बैगन, भिंडी, मिर्च पूरी तरह सूख कर बर्बाद होने के कगार पर है। दूसरी तरफ बिजली विभाग के शट डाउन होने से भी किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड रहा है। महिनाथपुर पंचायत के किसान अशोक कुमार सिंह ने कहा अगर बिजली की स्थिति इस कदर रही तो हम लोगों का फसल पूरी तरह सूख कर खत्म हो जाएगा । किसानों में कुमोद कुमार सिंह , अंबिका प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार सिंह , सोनू शर्मा पूर्व जिला परिषद अशोक मिस्त्री ने बताया कि आए दिन बिजली की समस्याएं खराब चल रही है अगर इस तरह बिजली की समस्याएं और प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा तो किसान कुछ ही दिनों में सड़क पर आने को मजबूर हो जाएंगे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
