मनिहारी में महानवमी पर उमड़ी उपासकों की भीड़, प्रशासन मुस्तैद
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अनुमंडल के मनिहारी नगर के बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में महानवमी के अवसर पर उपासकों का तांता लगा रहा। सुबह से ही उपवास में रहे श्रद्धालु, उत्साहित बच्चे माता दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ पड़े और माता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते नजर आए। भक्तों ने उपवास रखकर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की।भीड़ को देखते हुए आयोजकों और प्रशासन ने खास इंतजाम किए थे। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा मंदिरों में भी विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस बल तैनात था और किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे थे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाए गए थे।सार्वजनिक दुर्गा मंदिरों के आसपास सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में अनुशासन का पालन किया और शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना की।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
