बारसोई में दक्ष खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ।
**मनोरंजन साहा**
बारसोई नगर पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय में विद्यालय में छात्र-छात्राओं का वार्षिक खेल कार्यक्रम “दक्ष” के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, बिडीओ प्रियंका, प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम सहित अन्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत फीता काटकर किया । इस दौरान एसडीओ में उपस्थित छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए खेल को शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ-साथबौद्धिक, मानसिक एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर होने हेतु अत्यावश्यक बताया । ज्ञात हो कि यह खेल प्रतियोगिता 3 आयु वर्गों में विभाजित किया गया था जिसमें अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 विद्यार्थियों के बीच खेल का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में पूरे प्रखंड के मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र छत्राओं ने हिस्सा लिया । इस खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर का गति दौर, 200 मीटर का गति दौर, 400 मीटर का गति दौर, हाई जंप, लोंग जंप, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया । खेल समापन के बाद चयन कमेटी द्वारा उत्तीर्ण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाना है । इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु भेजा जाएगा । इस अवसर पर अंचलाधिकारी अमर कुमार राय, जदयू नेता मनोज साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जिन्ना, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम उस्मानी, शिक्षक मो० सरफराज अहमद, मो० रजुददीन, मो० शाहनवाज, मो० मोहिब, शिक्षिका गरीमा कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
