बरारी के दक्षिणी भंडारतल पंचायत में बाढ़ का खतरा, मनरेगा से बने रिंग बांध पर संकट
बरारी (सुमन साह)
बरारी प्रखंड के दक्षिणी भंडारतल पंचायत के वार्ड संख्या 2 में काढ़ागोला घाट के पास गंगा नदी का पानी बाढ़ के कारण तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे मनरेगा योजना के तहत बने रिंग बांध पर भारी दबाव बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 9 लाख रुपये की लागत से सात महीने पहले बनाए गए इस बांध में निर्माण के दौरान भारी अनियमितता हुई थी।मिट्टी की तीन फीट की परत डालने की जगह मात्र एक फीट मिट्टी डाली गई, और शेष राशि की निकासी कर ली गई। बांध पर बढ़ते जलस्तर के कारण यह कभी भी टूट सकता है, जिससे महादलित परिवारों का पूरा टोला बाढ़ में डूब सकता है।बांध के टूटने की आशंका से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। इस सूचना पर बरारी के अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही बांध की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से रिंग बांध की तत्काल मरम्मत और कटाव रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। हरि ऋषि, छोटू कुमार, करण शाहनी, भोला महतो, मंती देवी, उपेंद्र ऋषि, दुखन पासवान और अन्य स्थानीय लोग इस संकट को लेकर अत्यंत चिंतित हैं और त्वरित राहत की अपेक्षा कर रहे हैं।
More Stories
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
