अर्द्धनारेश्वर शिवलिंग वाले गौरी शंकर मंदिर को पुरातात्विक स्थल घोषित करने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर के वार्ड संख्या 10 स्थित प्राचीन अर्द्धनारेश्वर शिवलिंग वाले श्री श्री 108 गौरी शंकर शिव मंदिर को बिहार प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल, अवशेष तथा कलानिधि अधिनियम, 1976 के तहत संरक्षित घोषित करने की मांग उठी है। मनिहारी के सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् डॉ० ओम प्रकाश पाण्डेय ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में निवेदन किया है।अपने पत्र में डॉ० पाण्डेय ने 1964 के पूर्णिया जिला गजेटियर (भाग–18, पृष्ठ 742) का उल्लेख करते हुए बताया कि मंदिर का वर्तमान ढांचा अपेक्षाकृत नया है, किंतु स्थापित शिवलिंग अत्यंत प्राचीन प्रतीत होता है। गजेटियर के अनुसार प्रसिद्ध भाषाविद् एवं पुरातत्वविद् डॉ० एस. के. चटर्जी ने वर्ष 1958 में स्थल का दौरा कर शिवलिंग को लगभग एक हजार वर्ष पुराना माना था। शिवलिंग की विशेषता यह है कि इसके दो भाग हैं—एक शिवलिंग तथा दूसरा देवी पार्वती का स्त्री मुख, जो मध्य भाग से संयुक्त है, जिससे यह अर्द्धनारेश्वर स्वरूप का प्रतीक बनता है।डॉ० पाण्डेय ने आशा जताई है कि इसे संरक्षित स्थल घोषित किए जाने से मंदिर के संरक्षण, शोध और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
