कुरसेला बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी, 11,500 किया जुर्माना
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला नगर पंचायत क्षेत्र के कुरसेला बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। स्वच्छता पर्यवेक्षक सुप्रिया कुमारी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान बाजार के विभिन्न दुकान से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदार पर 11 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही जब्त प्लास्टिक सामग्री को नगर पंचायत प्रशासन अपने कब्जे में ले लिया गया।नगर पंचायत की इस कार्रवाई से कुरसेला बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानों से प्लास्टिक सामग्री हटानी शुरू कर दी।स्वच्छता पर्यवेक्षक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
