November 12, 2026

अंचल कार्यालय के सामने बाढ़ प्रभावित परिवारों का प्रदर्शन।

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद के बैदा पंचायत के दर्जनों बाढ़ प्रभावित परिवारों ने मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जमाल के नेतृत्व में अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ये परिवार जीआर सूची में अपने नाम जोड़ने और राहत राशि की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई। मोहम्मद जमाल ने बताया कि अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने मंगलवार तक प्रभावित परिवारों की सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवारों का कहना है कि उन्हें अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है, जिससे उनकी स्थिति और खराब हो रही है।

Previous post स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुराने मीटर लगाने की मांग।
Next post दो मामलों का निपटारा किया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial