November 12, 2026

विभागीय मंत्री मनिहारी पहुंचे, दो आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

Read Time:2 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सूबे के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी पूर्णिया सर्किट हाउस से प्रशासन को बिना बताए मनिहारी के दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर धावा बोला। नगर के पटेल टोला वार्ड 11 के केंद्र संख्या 134 और वार्ड 10 के पूरव टोला स्थित केंद्र संख्या 139 पर सेविकाओं और सहायिकाओं से उपस्थिति पंजिका की जांच कर बच्चों की उपस्थिति की मिलान की। मंत्री के साथ आई समाज कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक ने मौजूद बच्चों से आहार की जानकारी ली। संकीर्ण कमरे में संचालित केंद्र और बच्चों की उपस्थिति देख मंत्री विफर पड़े और स्थानीय अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही।एक केंद्र पर बच्चों ने दो वर्षों से अंडा नही मिलने की बात कही। ग्रामीणों ने भी मंत्री से केंद्रों के संचालन पर असंतोष जताया।इस निरीक्षण के दौरान मंत्री ने केंद्रों की सुविधाओं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, और अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य केंद्रों की कार्यप्रणाली और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के पश्चात, मंत्री ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सभी नियमों और मानकों का पालन करें और बच्चों को सर्वोत्तम सेवाएँ प्रदान करें।अंत में मंत्री ने कहा की स्थानीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जा रही है।

Previous post जन सुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक में प्राणपुर के जनप्रतिनिधि समाजसेवी की भी मौजुदगी
Next post समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के आवास पहुंचे, स्वास्थ्य का हाल जाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial