बाजारों में भीषण ठंड रहने के बावजूद मकर संक्रांति में बनी रही चहल-पहल
प्रवीण कुमार(कटिहार)
मकर संक्रांति के अवसर पर बाजारों में भीषण ठंड रहने के बावजूद भी काफी चहल-पहल देखी गई।लोगों ने पिछले एक सप्ताह से मकर संक्रांति त्योहार की सामग्री की खरीदारी करने के लिए बाजारों में ठंड का की परवाह न करते हुए जमकर खरीदारी की। मकर संक्रांति के त्यौहार में खास कर तील का बड़ा महत्व है। इसलिए तीन युक्त मिठाई की बिक्री बहुत ज्यादा रही। लोगों की तीन युक्त मिठाई की खरीदारी करने के लिए पिछले दो दिनों से विभिन्न मिष्ठान भंडारों में खरीदारी की। कटिहार बड़ा बाजार स्थित एलएमबी के संचालक गोविन्द शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति दो दिन लोगों ने मनाया। बाजारों में लोगों ने तील युक्त विभिन्न प्रकार के मिठाई की खरीदारी की। लोगों में ठंड रहने के बावजूद भी लोगों में उत्साह की कमी नहीं देखी गई। बाजारों से कम दाम और अधिक गुणवत्ता वाले तीन युक्त मिठाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के घेबर की खरीदारी किया। गोविंद शर्मा ने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। शहर के बड़ा बाजार, मंगल बाजार, न्यू मार्केट रोड, मिरचाई बाड़ी के अलावा मनिहारी, अमदाबाद, मनसाही,प्राणपुर, आजमनगर, कदवा, बारसोई, बलरामपुर, हसनगंज,डंडखोरां, कुर्सेला, पोठीया बाजारों में भी ठंड रहने के बावजूद भी लोगों ने पड़ी जमकर मकर संक्रांति की साम्रगी की खरीदारी की। मकर संक्रांति का त्यौहार में दही, चुडा़,शक्कर और तिल युक्त मिठाई का सेवन किया।तथा आसपास के रहने वाले मित्रों,सगे संबंधियों को भी तीन युक्त मिठाई खिलाया गया।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
