भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी जग्गू यादव के पुत्र मुन्ना यादव के रूप में हुई है।मृतक के भाई ने बताया कि मुन्ना यादव मजदूरी करने के लिए अन्य मजदूरों के साथ हैदराबाद जाने वाले थे। इसके लिए टिकट भी बन चुका था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
More Stories
रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया
डेस्क (आबादपुर) हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
