October 23, 2026

31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां और परिवार से मिले। वर्ष 1995 में करीब 10 वर्ष की उम्र में तेजनारायणपुर रेलवे स्टेशन से बिछड़ने के बाद वह पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के छपुर पहुंच गए थे। वहां एक मुस्लिम परिवार ने उन्हें सहारा देकर परवरिश की। बंगाल में उनकी पहचान अब्दुल जब्बार के रूप में हुई। पिता मोतीलाल यादव का नाम याद रहने से उन्होंने परिवार की तलाश की। चौथी कोशिश में सफलता मिली। मां-बेटे के मिलन से गांव में भावुक माहौल रहा। यह घटना इंसानियत और भाईचारे की मिसाल बनी।

Previous post आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
Next post बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial