October 25, 2026

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश

Read Time:1 Minute, 22 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहनों के कागजात की जांच तथा नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने पर जोर दिया गया। चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सड़क मार्किंग, साइनेज और रंबल स्ट्रिप लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग, ट्रैफिक ट्रॉली की उपलब्धता और राष्ट्रीय राजमार्गों पर गश्ती व्यवस्था मजबूत करने की समीक्षा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्देशों का अनुपालन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

Previous post फलका में 51.30 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनावडीएम, एसपी समेत वरीय अधिकारियों ने मतदान केंद्र पहुंचकर लिया व्यवस्था का जायजा
Next post कोसवन धार में मिला व्यवसायी का शव, हत्या की आशंका, फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial